फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   court punished so

देर से दर्ज की अपहरण की रिपोर्ट, जुर्माना लगा 

Tue, 12 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
court punished so
कोर्ट के आदेश के बाद भी केमरी पुलिस ने होमगार्ड की बेटी के अपहरण के मामले की रिपोर्ट काफी देर बाद दर्ज की। कोर्ट ने इसे अवमानना मानते हुए एसओ पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। एसओ की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए हैं।  मामला केमरी थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी होमगार्ड का आरोप है कि उसकी बेटी का 29 जनवरी को गांव के तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। होमगार्ड ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने 10 मार्च को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। आरोप है कि केमरी पुलिस ने आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित होमगार्ड ने 30 मार्च को कोर्ट में फिर प्रार्थना पत्र दिया। एसओ केमरी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 30 मार्च की शाम को ही उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु कुमार सिंह ने एसओ केमरी राजेंद्र प्रसाद को 20 दिन देर से रिपोर्ट दर्ज करने का दोषी माना। उनके खिलाफ 29 पुलिस एक्ट का मुकदमा शुरू कर दिया। कोर्ट ने एसओ को अवमानना का दोषी  मानते हुए कहा कि थानाध्यक्ष को विधि का ज्ञान नहीं है। थानाध्यक्ष पर सौ रुपये अर्थ दंड लगाया। कहा कि उनकी चरित्र पंजिका में अर्थदंड की प्रविष्टि दर्ज की जाए। एसपी और डीआईजी को भी पत्र लिखा है। कोर्ट ने आदेश का पालन एक माह के भीतर कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed