फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   clash in gram panchayat chunav

चुनावी रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी

Fri, 04 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
clash in gram panchayat chunav
कोतवाली क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दस लोगों ने एक कार पर हमला करके ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



नवाबगंज गांव में गुरुवार रात नौ बजे गांव निवासी गुरजीत सिंह, हरपिंद्र सिंह, हरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह कार से इंजन में तेल डालने जा रहे थे। आरोप है कि गांव निवासी प्रधान पद का प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह नेगी उर्फ दीपू तीन कारों में सवार समर्थक नवाबगंज, हरियाणा व अल्मोड़ा निवासी अमृतपाल सिंह, राजेश रावत, प्रमोद कुमार, अजय, संदीप, अशोक, महीपाल सिंह नेगी, सुखदेव सिंह, रोशन सिंह के साथ पीछा करके उनकी कर को रोक लिया।
विज्ञापन



आरोप है कि दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कहते हुए उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी तथा तमंचों से गोलियां चला दी। हमले में गुरजीत सिंह उर्फ बूटा छर्रा लगने से घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने घायल को रात में ही रुद्रपुर के अस्पताल भेज दिया और सभी दस लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करके अमृतपाल सिंह, राजेश रावत, प्रमोद, अजय, संदीप, अशोक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी जगदीश कुमार अरोरा ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed