फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chain snaching in rampur

कथा सुनने गईं चार महिलाओं की चेन खिंचीं

Sun, 18 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीमदभागवत कथा सुनकर लौट रही चार महिलाओं की चेन किसी ने भीड़भाड़ का
विज्ञापन
फायदा उठाकर खींच ली। महिलाओं की चेन गायब होने के बाद हंगामा हो गया। बाद में एक महिला की चेन गिरी हुई मिल गई। वहीं, तीन महिलाओं की चेन नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार में श्रीमदभागवत कथा चल रही है। शनिवार को कृष्णा विहार की रहने वाली लक्ष्मी देवी, मंजू रानी और सुरेखा अग्रवाल वहां पर गई थीं। भागवत कथा खत्म होने बाद सभी महिलाएं अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच उनकी नजर अपने गले पर पड़ी। चेन गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इस दौरान वहां पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन



मंजू रानी की चेन मिल गई, जबकि लक्ष्मी देवी, सुरेखा अग्रवाल और एक अन्य महिला की चेन नहीं मिली। चेन गायब होने के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। लक्ष्मी देवी ने सिविल लाइंस थाने में पुलिस को तहरीर दी। वहीं कृष्णा विहार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को भी एक महिला से चेन लूट हुई थी। पुलिस इस तरह की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed