फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike loot in milak

ट्रक का पीछा कर रहे बदमाशों ने दो बाइकें लूटीं

Fri, 23 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक Updated Fri, 23 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
bike loot in milak
आटा सप्लाई कर आ रहे ट्रक का पीछा करने के लिए बदमाशों ने दिनदहाड़े दो राहगीरों की बाइक तमंचे के बल पर लूट लीं। हालांकि चालक ट्रक को भगा ले गया और पटवाई थाने में घुस गया। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के पास आटा सप्लाई के रुपये थे। बदमाश इसी को लूटने की फिराक में थे।
विज्ञापन



बिलारी में गौरव ट्रेडर्स के यहां आटा सप्लाई करके ट्रक चालक शाहबाद-रामपुर रोड पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे रामपुर की ओर जा रहा था। ट्रक चालक के अनुसार उसके पास व्यापारी की ओर से दिया गया रुपयों का बंडल था। स्कार्पियो और बाइक सवार कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन



किरा गांव के सामने स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश उन्हें ट्रक से खींचने लगे और रुपये मांगने लगे। इस बीच माहौल भांपकर चालक ने ट्रक को बैक कर दिया। इससे पीछे खड़ी बदमाशों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक क्षतिग्रस्त होने के बाद बदमाशों ने ट्रक का पीछा करने के लिए शाहबाद जाने रहे मंगोली गांव निवासी नत्थू सिंह और मुरादाबाद के थाना मूंढापांडेय क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी अहमद नबी की बाइकें तमंचे के बल पर मारपीट कर लूट लीं। लुटेरों से बचने के लिए चालक ट्रक लेकर पटवाई थाने में घुस गया।


इसके बाद बदमाश लूटी गईं बाइकें लेकर फरार हो गए। बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस पर पहले के दो नंबर मिटे हुए हैं। लूट की सूचना पर सीओ दिनेश चंद्र शुक्ल और कोतवाल राघव राम मिश्रा मौके पर पहुंच गए। सीओ दिनेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि ट्रक चालक किच्छा निवासी मदनलाल है।



वो बिलारी में गौरव ट्रेडर्स के यहां आटा सप्लाई करके आ रहा था। इसके पास व्यापारी की ओर से दिया गया रुपया था। बदमाश इसी को लूटने की फिराक में थे। बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है। सीओ ने लूट के खुलासे को टीम गठित कर दी है। इसमें एसओजी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed