फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Help sought from the administration to find missing Jaya

Ambedkar Nagar News: लापता जया की तलाश के लिए प्रशासन से मांगी मदद

Mon, 31 Aug 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Help sought from the administration to find missing Jaya
आलापुर। चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में डूबी नवविवाहिता जया पांडेय का सात दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। एक सप्ताह से परिवार नदी में उसकी तलाश कर रहा है। शुरुआती सरकारी अभियान के बाद अब आर्थिक संकट के बीच परिजन निजी स्तर पर खोजबीन कर रहे हैं। सोमवार को जया के पिता शैलेश पांडेय ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर एसडीआरएफ टीम बुलाकर व्यापक अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन

जया 26 अगस्त को नदी में डूब गई थी। सूचना पर प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम से तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने स्टीमर और स्थानीय नाविकों की मदद से खोज जारी रखी। तीसरे दिन निजी खर्च पर घटनास्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर कम्हरिया घाट तक स्टीमर चलवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को जया की छोटी बहन शुभी पांडेय से फिर पूछताछ की। शुभी के अनुसार, फोटो खींचते समय जया का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गई। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed