{"_id":"6a95b4297f700de5be065468","slug":"20-people-attacked-the-administrator-one-in-custody-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157605-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रशासक पर 20 लोगों ने किया हमला, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रशासक पर 20 लोगों ने किया हमला, एक हिरासत में
Mon, 31 Aug 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज। बैतीकला ग्राम पंचायत के प्रधान (प्रशासक) अनिल सिंह ने करीब 20 लोगों पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना सोमवार शाम करीब 5:40 बजे की बताई जा रही है। अनिल सिंह के अनुसार, वह अपने निजी ट्यूबवेल की ओर जा रहे थे। बरम बाबा की कुटी के पास कुछ लोगों ने असलहों के साथ उन्हें घेरने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने मौके से एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अनिल का दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज उनके पास है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को भी हैदरगंज थाने में फोन पर धमकी मिलने की शिकायत की थी और परिवार की सुरक्षा के साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन