{"_id":"6a95b479e0d5bdba9c0336c8","slug":"youth-murdered-by-being-struck-with-a-beer-bottle-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78784-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 500 रुपये मांगने पर बीयर की बोतल मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 500 रुपये मांगने पर बीयर की बोतल मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, एनआईटी थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। महज 500 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एनआईटी थाना क्षेत्र में रविवार रात शराब पीने के दौरान दो साथियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने साथी के सिर पर बीयर की बोतल मारकर फोड़ दी।
इसके बाद टूटी बोतल के कांच से उसके गले और पेट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। वह आरोपी कालू के साथ चेन-कुप्पी का काम करता था। कालू ठेकेदार है और सागर उसके यहां मजदूरी करता था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे सागर और कालू रेलवे स्टेशन के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सागर ने कालू से अपने 500 रुपये मांगे। रुपये देने को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। शराब के नशे में विवाद बढ़ता चला गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि झगड़े के दौरान कालू ने बीयर की बोतल सागर के सिर पर दे मारी। बोतल टूटने के बाद आरोपी ने उसी के कांच से सागर के गले और पेट पर वार कर दिए। हमले में सागर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि गले में कांच लगने से नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।