{"_id":"8e45db8d09c1eb41233bcd79b645c20d","slug":"attack-on-aabkari-teem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को पीटा, जीप तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों को पीटा, जीप तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला केमरी
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मदानगला में रविवार सुबह अवैध शराब रखने के आरोप में पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ हमला बोल दिया। टीम की जीप भी तोड़ दी। हमले में चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। बाद में टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया।
पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी समेत नौ लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। आबकारी विभाग के निरीक्षक मोहम्मद मुशर्रफ अजीम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम रविवार सुबह आठ बजे केमरी थाने के गांव मदानगला निवासी लटूरी के घर छापा मारा।
गृहस्वामी को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। घर से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की। टीम ने आरोपी को शराब समेत जीप में बैठा लिया। टीम की जीप को ग्रामीणों ने गांव के बाहर घेर लिया। लाठी-डंडों से जीप पर प्रहार करके शराब माफिया को छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर ग्रामीणों ने पांचों पुलिसकर्मियों को मारापीटा। मारपीट में चालक बलवीर सिंह, महिला सिपाही निशि चौधरी, सिपाही योगेश कुमार, अविनाश चोटिल हो गए। बाद में पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया। टीम क्षतिग्रस्त जीप और आरोपी को लेकर केमरी थाने पहुंची।
आबकारी निरीक्षक ने ग्राम निवासी लटूरी, रामकिशोर, भगवान स्वरूप, भजन लाल, चरन सिंह, धर्मवीर, धर्मपाल, विजयपाल, लालता प्रसाद समेत नौ के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने लटूरी का चालान कर दिया है।