{"_id":"437534796e07c036f4bd6db2d2a238b0","slug":"advocate-beaten-by-police-in-chouki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमोरा पुलिस चौकी में वकील को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमोरा पुलिस चौकी में वकील को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
धमोरा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों ने वकील की पिटाई कर दी। वकील ने पुलिस वालों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया। उधर, वकीलों ने मुद्दे पर एसपी से मुलाकात की और धमोरा चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल शनिवार को एसपी से मिला। एसपी से मिलकर वकीलों ने शिकायत की कि उनके साथी पर्वत सिंह को धमोरा पुलिस की पुलिस ने बुलाया था। पुलिसकर्मियों ने चौकी में उनकी पिटाई कर दी। पर्वत सिंह ने मामले की जानकारी बार एसोसिएशन के सदस्यों को दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे वकीलों ने पर्वत सिंह को छुड़ाया। बार शिष्टमंडल का आरोप है कि पर्वत सिंह के साथ मारपीट व लूटपाट की गई है। वकील के साथ अन्याय किया गया है। एसपी साधना गोस्वामी ने मामले में वकीलों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं दूसरी ओर इससे पहले बार की बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें वकीलों के साथ ही हो रही घटनाओं पर रोष जताया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, महासचिव रियासत अली, मुस्तफा अहमद, विश्वमित्र शर्मा, राम सिंह लोधी, सैयद फिरासत अली, विजय स्वरूप सक्सेना, सुधीर कुमार, अजय तिवारी, सतनाम सिंह मट्टू, जमुना प्रसाद, महबूब पाशा रहे।