फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कालेज से लौट रही छात्रा के संग दुष्कर्म की कोशिश

कालेज से लौट रही छात्रा के संग दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कालेज से लौट रही छात्रा के संग दुष्कर्म की कोशिश
शाहबाद (रामपुर)। कक्षा दस की एक छात्रा कालेज से पढ़कर साइकिल द्वारा अपने घर लौट रही थी। एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे जंगल में घेर लिया और दुष्कर्म करने के लिए खींचकर उसे गन्ने के खेत में ले जाने लगे। छात्रा के शोर मचा देने पर राहगीरों के युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ने पर चारों युवक छात्रा को छोड़कर भाग गए। छात्रा ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ढकिया चैाकी क्षेत्र के एक गांव की छात्रा एक कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। आरोप है कि चार अगस्त की दोपहर को वह कालेज से पढ़कर साइकिल द्वारा अपने घर जा रही थी। गेहनी घारमपुर मार्ग पर स्थित एक भट्ठे के पास बाइक सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसका दुपटटा खींचकर दुष्कर्म करने के लिए उसे सड़क किनारे खड़ी गन्ने की फसल में खींचकर ले जाने लगे। नाबलिग छात्रा ने युवक को इस हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की को शोर मचाते देख सड़क से गुजर रहे तमाम राहगीर बाइक सवार युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन राहगीरों को आता देख चारों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद जब छात्रा अपने घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने गांव के युवकों को ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देकर उस दिन छोड़ दिया। लेकिन युवकों ने सोमवार फिर छात्रा को घर में अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवकों द्वारा दोबारा फिर ऐसी हरकत करने पर परिजन बेटी को लेकर मंगलवार दोपहर शाहबाद कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के ही आसिफ व साजिद को नामजद करते हुए दो उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ भी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed