{"_id":"594977b54f1c1b2c768b46e2","slug":"91497986997-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पर अफसरों का छापा, एक दर्जन से अधिक सवारी बिना टिकट मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस पर अफसरों का छापा, एक दर्जन से अधिक सवारी बिना टिकट मिली
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस पर अफसरों का छापा,16यात्री बेटिकट मिले
रामपुर। रोडवेज बस में सवारी लेकिन, किराया चालक-परिचालक की जेब में। अपनी जेब भरने के लिए सरकारी राजस्व की चोरी का मामला रामपुर डिपो की बस की चेकिंग के दौरान सामने आया है। जांच के दौरान 16 यात्री बेटिकट मिले मिले। इसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने आरोपी चालक-परिचालक के बस संचालन पर रोक लगा दी है।
रोडवेज बस चालक-परिचालकों द्वारा सरकारी राजस्व का चूना लगाकर विभाग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कभी किसी सवारी के सामान को बिना टिकट एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते हैं। तो कभी सवारी का टिकट ही नहीं बनाते और किराया अपनी जेब में रख लेते हैं। बिना टिकट सवारी को यात्रा कराने का एक मामला सोमवार रात पकड़ में आया है। सोमवार रात रामपुर की डिपो एक बस बरेली से रामपुर आ रही थी। इसी बीच रामपुर-मिलक के बीच परिवहन अफसरों द्वारा बस को रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग में बस में एक दर्जन से अधिक सवारी बिना टिकट पाई गईं। बस संविदा चालक सुरेंद्र चला रहा था जबकि परिचालक भी संविदा पर ही कार्यरत हरकिशन था। बिना टिकट सवारी बस संचालन की सूचना स्थानीय रोडवेज अधिकारियों को भी दे दी गई है। एआरएम एके मेहरोत्रा ने बताया कि मिलक-रामपुर के बीच बस चेक की गई थी। जिसमें करीब 16 सवारियां बिना टिकट मिलने की सूचना है। सूचना पर संविदा चालक सुरेंद्र व परिचालक हरकिशन के बस संचालन पर रोक लगा दी गई है। चेकिंग की विस्तृत रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर शेष विभागीय कार्रवाई की जाएगी।