{"_id":"5c476b8cbdec22739b0696a5","slug":"81548184460-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से एक लाख ठगी के मामले में कई हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर के सामने पर बैठी महिला से सोमवार दोपहर को बाइक सवार बदमाश उनके कुुंडल और अंगूठी दिखाने की बात कहकर लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुरानी आवास विकास निवासी रणवीर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सोमवार दोपहर के समय वह अपनी पत्नी गिरिजा देवी के साथ धूप में दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठे थे।इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश रणवीर सिंह के पास आकर रुक गए थे। जहां उन बाइक सवार बदमाशों ने उनको बातों में उनकी पत्नी के सोने के कुडंल और अंगूठी के फोटो खींचकर अपनी बेटी को दिखाने की बात कही थी। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी की दोनों चीजें उतारकर दे दी थी। उसके दोनों बदमाश उसको लेकर फरार हो गए थे। यह देखकर उन्होने शोर मचा दिया था। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना के बाद डायल 100 और सिविल लाइंस थाने की पुलिस आ गई। इस मामले में तहरीर दे दी थी। इस आधार पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।