{"_id":"5c17f413bdec2257245ff1ae","slug":"81545073683-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में रखी रह गई समीना की हड्डियां, नहीं हो सका डीएनए टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में रखी रह गई समीना की हड्डियां, नहीं हो सका डीएनए टेस्ट
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। एक साल पहले पटवाई की युवती का कंकाल पंजाब के जंगल में मिलने के बाद भी उसका डीएनए टेस्ट नहीं हो सका है। उसके माता-पिता के जीवित नहीं होने की वजह से पुलिस डीएनए टेस्ट नहीं करा सकी है। उसकी हड्डियां अभी भी थाने के मालखाने रखी हुई हैं।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव गोसमपुर निवासी समीना को बदायूं जनपद के नागपुर नूरपुर निवासी अंकुर गुप्ता से मोहब्बत हो गई थी। इस मोहब्बत की शुरूआत एक मिसकाल से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया था। आरोपी युवक, युवती को रास्ते से हटाने के लिए योजना के तहत उसे किसी बहाने पंजाब ले गया। यहां उसकी हत्या करने के बाद शव को जंगल में दबा दिया था। अचानक से युवती के गायब हो जाने के बाद इस मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान बदायूं के युवक अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर युवती के कंकाल पंजाब के जंगल से बरामद कर लिया। पुष्टि होने के लिए पुलिस ने बरामद कंकाल की हड्डियों और युवती के भाई के खून के सैंपल को डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ भेेजा था, लेकिन टेस्ट नहीं किया जा सका। बाद में पुलिस ने हैदराबाद लैब से डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है, लेकिन अभी तक वहां से जवाब नहीं आया है।