फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला का कहना है उसके घर में काम करने वाली नौकरानी पिछले कई दिनों से काम पर नहीं आ रही थी। 23 नवंबर की रात उसके जेठ घर पर आए थे। उसने उनको बताया कि नौकरी काम पर नहीं आ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं उधर ही जा रहा हूं। उनकी बातों पर विश्वास करके महिला उनकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी महिला को अपने घर पर ले गया और कहा कि दो मिनट का काम है कहकर घर के अंदर ले गया। उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और मारापीटा। इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed