{"_id":"5bd75b88bdec2269b44456e6","slug":"81540840328-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। नैनीताल हाईवे पर ओवरटेक करने में एक ट्रक ने भूसी की बोरी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित भूसी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ट्रॉलियों में भरी बोरी और लकड़ी सड़क पर बिखर गए। हादसे में लकड़ी की ट्रॉली पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गए। जबकि सड़क के किनारे से गुजर रही छह भेड़ें भी भूसे की बोरी और लकड़ियों में दब गईं। भेड़ों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। चार जख्मी भेड़ों ने बाद में दम तोड़ दिया। भेड़ स्वामी ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सोमवार की सुबह करीब 8 बजे नैनीताल हाईवे पर जटपुरा की पुलिया के पास दढ़ियाल की ओर से टांडा जा रही भूसी के बोरे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित भूसी की ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ रहे लकड़ी लदे एक दूसरे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। दोनों ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत के बाद उनमें भरी बोरी और लकड़ियां सड़क और उसके आस पास बिखर गई। इसी के साथ लकड़ी की ट्रॉली पर बैठे तीन मजदूर टांडा के ग्राम रतुआनगला निवासी उत्तम, हरी सिंह और अनूप छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सड़क किनारे गुजर रहीं ग्राम चंदपुरा निवासी प्रेम सिंह की 6 भेड़ें भी बोरियों और लकड़ियों में दब कर जख्मी हो गई। मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ और पहुंची पुलिस ने भेड़ों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। जख्मी भेड़ों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चार भेड़ों की इलाज को ले जाते मौत हो गई। घायल मजदूरों को 108 एंबुलेंस से टांडा सीएचसी भिजवाया गया।
हादसे के बाद लगा जाम
दढियाल। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने रूट डायवर्ट कर और बोरियों और लकड़ियों को सड़क से हटवाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया। भेड़ स्वामी ने पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस से हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ट्रक और ट्रक चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।