फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कार सवारों के पास पकड़े हथियार, तीन गिरफ्तार

कार सवारों के पास पकड़े हथियार, तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कार सवारों के पास पकड़े हथियार, तीन गिरफ्तार
तीन कार सवारों के पास से अवैध हथियार बरामद
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने हाईवे से कार सवारों के पास अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनके कब्जे से बंदूक, चाकू और कार बरामद की है।

सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना पर राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज के पास कार सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देख वह भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने जीप से पीछा कर रोका। पुलिस ने कार में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान कार से अवैध हथियार मिले, जिसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई। सिविल लाइंस इंसपेक्टर बीके मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गंज थाना क्षेत्र के बरेली गेट स्थित मैगजीन निवासी मुन्नन और शुएब के साथ ही दिल्ली निवासी निहाल है। मुन्नन के कब्जे से पुलिस ने बंदूक, दो कारतूस, निहाल और शुएब के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है। इसके अलावा स्कार्पियो कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed