फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रास्ते में शौचालय बनवाने का विरोध करने पर चले लाठी डंडे

रास्ते में शौचालय बनवाने का विरोध करने पर चले लाठी डंडे

Sun, 18 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में शौचालय बनवाने का विरोध करने पर चले लाठी डंडे
शाहबाद। रास्ते में शौचालय बनवाने का विरोध करने का मामला तूल पकड़ गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें पांच महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मंडैयान तुलसी गांव में शनिवार को महीपाल रास्ते में शौचालय बना रहा था जिसका उसके पड़ोसी खुशीराम ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया तथा दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान महीपाल के पिता चिरंजी लाल, मां शीला, बहन सीमा तथा भांजा जयप्रकाश घायल हो गए। जबकि खुशीराम की चाची फूलवती तथा संतोष को भी चोट लगी।
विज्ञापन

घायल होने के बाद दोनों पक्ष के लोग शाहबाद कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर नगर के मुहल्ला सादात में पुरानी रंजिश के चलते मंसूर व रिफाकत के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रिफाकत व उसकी मां सितारा बेगम को चोट लगी। जबकि मंसूर भी घायल हो गया। घायल होने के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिनमें से चार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed