{"_id":"5af5f1314f1c1bd6408b4933","slug":"71526067505-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से अंधेरे में मझरा सरावा सेलर, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह से अंधेरे में मझरा सरावा सेलर, ग्रामीण परेशान
Updated Sat, 12 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से अंधेरे में मझरा सरावा सेलर
रामपुर। ग्राम मझरा सरावा सेलर में एक माह से अंधेरा पसरा हुआ, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। साथ ही बिजली अफसरों पर मनमानी करने और जानबूझकर लाइन न जोड़ने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को ग्रामीण गांव में ही एकत्र हुए। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि चार माह पूर्व गांव में विद्युतीकरण किया गया था। तब 11 केवी की हाईटेंशन लाइन पेड़ से स्पर्श करती थी, जिस वजह से विभाग ने लाइन काट दी। किन्तु, बाद में इसे ठीक नहीं किया गया। इससे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों को मोबाइल फोन तक चार्ज करने के दूसरे गांवों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कहा कि इसको लेकर अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने समस्या का समाधान नहीं किया। यहां तक कि एसडीओ एक बार भी गांव आए तक नहीं। ऐसे में अब भीषण गर्मी पड़ रही है। रमजान का पवित्र माह भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। उन्होंने शीघ्र ही लाइन ठीक कर विद्युतापूर्ति बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अफजाल हुसैन, इकराम अली, अशरफ अली, अब्दुल कलाम, राजवीर सिंह, रऊफ पाशा, फुरकान पाशा आदि शामिल रहे।