{"_id":"5ccf2ba3bdec220769793429","slug":"61557080995-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी की पिटाई करने में दरोगा और चालक के शामिल होने की बात सामने आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलकर्मी की पिटाई करने में दरोगा और चालक के शामिल होने की बात सामने आई
रामपुर। फाटक नहीं खोलने पर रेल कर्मी को पीटने के मामले की जांच में पुलिस को उस सरकारी वाहन का चालक और एक दरोगा का उसमे सवार होने की बात प्रकाश में आई है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है।
मूंढापांडे क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रासिंग के फाटक नबंर 407 पर शुुक्रवार रात को रेलवे कर्मी मनोज कुमार तैनात था। वहां पर मरम्मत कार्य चल रहा था। आरोप था कि इस दौरान यूपी 22 जी 0509 का पुलिस वाहन आया था। जिसके बाद उसमे सवार लोगों ने गेट को खुलवाने की बात कही थी। लेकिन मनोज ने मना कर दिया था। बस इसी बात को लेकर वाहन में सवार लोगों नें उसको पीट दिया था। इस मामले की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को मिलने के बाद हड़कप मच गया था। जीआरपी थाने में इस मामले में वाहन संख्या के आधा रपर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जीआरपी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि जांच में उस वाहन में एक चालक और एक दारोगा के सवार होने की बात प्रकाश में आई है। जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।