फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भाजपा नेता के बेटे का तमंचे के साथ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

भाजपा नेता के बेटे का तमंचे के साथ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे का तमंचे के साथ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
रामपुर। भाजपा नेता अनिल वशिष्ठ के बेटे का खुलेआम तमंचा लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने उसे माला टाकीज के पास से तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार दिखाया है।

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना गंज निवासी भाजपा नेता अनिल वशिष्ठ के बेटे केशव वशिष्ठ का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। उस वक्त लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। आरोप है कि बुधवार को तमंचा लेकर केशव वशिष्ठ वहां पहुंच गए थे। इस दौरान हाथ में तमंचा लेकर घूमने का उनका वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया। कोतवाली की पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब अधिकारियों तक बात पहुंच गई तो पुलिस ने केशव को माला टाकीज रोड पर एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तारी दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed