{"_id":"5b9d5a99867a557ed4317606","slug":"51537039001-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 12 बाइक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की 12 बाइक समेत दो गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी की 12 बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर बाइकों को बेचने के लिए आ रहे हैं। शुुक्रवार रात को पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रजा टैक्सटाइल्स के जंगल से दस चोरी की बाइक और बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक पकड़ गए आरोपी गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी नाजिम और अजीज उर्रहमान हैं। ये अन्य जिलों की बाइक को यहां पर लाकर बेचा करते थे। काफी समय से पुलिस इन दोनों को तलाश रही थी। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।