{"_id":"5b5778b34f1c1b4d748b6c94","slug":"51532459187-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आम बरामद, फिर भी कर दिया मामला रफादफा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आम बरामद, फिर भी कर दिया मामला रफादफा
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आम बरामद, फिर भी कर दिया मामला रफादफा
सैदनगर (रामपुर)। बाग से चोरी हुए चार क्विंटल आम एक मकान से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए आम बरामद कर मामले को रफादफा कर दिया है। मामला हकीमगंज गांव का है। गांव के भूरा का गांव में ही बाग है। बाग में कुछ लोगों ने आम चोरी कर लिए। इस बात की जानकारी होने के बाद उसने आम की तलाश शुरू की,जिसके बाद उसे एक मकान में आम देख लिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह कैरेट आम को बरामद भी कर लिया। इसके बाद भूरा की ओर से इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई,लेकिन पुलिस ने माल बरामद होने के बाद इस पूरे मामले को रफादफा कर दिया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आम चोरी के मामले मे दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो गई थी,जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया।