{"_id":"5967c6914f1c1b21268b46ce","slug":"51499973265-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 ओवरलोड ट्रकों का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
39 ओवरलोड ट्रकों का किया चालान
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 ओवरलोड ट्रकों का किया चालान
मसवासी/स्वार। पुलिस-प्रशासन और खनन विभाग के अफसरों ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर 39 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया है। एकसाथ इतनी संख्या में चालान की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। ओवरलोड ट्रकों में खनन कर ले जाया जा रहा था। वहीं चालान की कार्रवाई को लेकर अफसरों में आपस में भी मतभेद हो गया। बुधवार शाम एआरटीओ, एसडीएम गजेंद्र कुमार, खनन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मौर्य, स्वार कोतवाल सतीश कुमार ने मसवासी-काशीपुर मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान क्रेशर से जा रहे ओवरलोड खनन के 39 ट्रकों का चालान किया गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं अवैध खनन रोकने के नाम पर प्रशासन की कार्रवाई महज ओवरलोड ट्रकों के चालान तक सिमट गई है। चालान की कार्रवाई के दौरान भी अफसरों में टकराव होते-होते बच गया। पुलिस का तर्क था कि ओवरलोड खनन देने वाले क्रेशर संचालको के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाब क्यों नहीं बनाया जाता। चालान की कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अफसरों द्वारा ओवरलोड खनन के ट्रकों के चालान किए जाने पर मसवासी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह बिफर गए। उनका कहना था कि ट्रकों को पकड़ने से पहले ट्रको में ओवरलोड खनन भरने वाले क्रेशर संचालको पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।