फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple defrauded by being threatened with 'digital arrest'

Dehradun News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर दंपती से 45.85 लाख रुपये ठगे

Mon, 12 Oct 2026 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Couple defrauded by being threatened with 'digital arrest'
आतंकी हमले की जांच में फंसाने की धमकी दी, बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर ठगे पैसे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधोली गांव में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपती को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन करने वाले साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 45.85 लाख रुपये ठग लिए।
आरोपियों ने दंपती को उनके मोबाइल नंबर का आतंकी हमले में इस्तेमाल होने और जांच में फंसने का डर दिखाया। इतना ही नहीं, उनके तीनों बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी धमकाया। इसके बाद जांच के नाम पर आरबीआई के खाते में रकम जमा कराने को कहा। पीड़ितों ने 21 से 27 अगस्त के बीच पांच बार में रकम ट्रांसफर कर दी। पुलिस को की गई शिकायत में दंपती ने रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

----------
60 घंटे तक वीडियो कॉल पर रखा
पुलिस को दी शिकायत में दंपती ने बताया कि 16 अगस्त के आसपास अज्ञात लोगों के फोन आने शुरू हुए। फोन करने वालों ने खुद को मुंबई स्थित एटीएस मुख्यालय और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इनमें एक ने अपना नाम सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार बताया। आरोपियों ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आतंकी हमले में हुआ है और वे जांच के दायरे में हैं। इसके बाद दंपती को डराकर उनके तीनों बच्चों के बारे में जानकारी ली गई और उनकी जान को खतरा होने की बात कही गई। आरोपियों ने दंपती को लगातार फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर संपर्क में रखा। शिकायत के मुताबिक, उन्हें किसी से बात नहीं करने दी गई। अंतिम दौर में एक वीडियो कॉल करीब 60 घंटे तक जुड़ी रही। डर के कारण दंपती ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और आरोपियों के निर्देश पर रकम जमा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चार बार आरटीजीएस, एक बार नकद जमा
शिकायत में बताया गया है कि दंपती ने अलग-अलग बैंक खातों से चार बार आरटीजीएस के जरिये और एक बार बैंक शाखा में नकद जमा कर कुल 45.85 लाख रुपये दिए। इसमें 15 लाख रुपये सनातन ट्रेडर्स, 11.35 लाख रुपये प्रागज्योतिष एंटरप्राइजेज, 11.50 लाख रुपये इंटीमेटेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पांच लाख रुपये शांबा मुराम और तीन लाख रुपये आदित्य संदीप महाराज के नाम से जुड़े खातों में जमा किए गए। बाद में आरोपियों ने जमीन बेचकर और रकम देने का दबाव भी बनाया।

-------------
बेटी ने देखा तो काटी कॉल
तीन अक्तूबर को दंपती की बेटी अचानक घर पहुंची। उसने माता-पिता को लंबे समय से वीडियो कॉल पर बात करते देखा तो पूछताछ की। इस पर दंपती घबरा गए और कॉल काट दी। इसके बाद से आरोपियों का फोन नहीं आया। शिकायत में पीड़ितों ने संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने, लेनदेन की जांच करने और आरोपियों की पहचान कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed