{"_id":"5c379a2fbdec22737f73197c","slug":"31547147823-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को बताया शिक्षा का महत्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को बताया शिक्षा का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा के महत्व को बताया। अतिथियों ने प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. शालू कौशल ने मुख्य अतिथि सीओ सिटी ओपी आर्य और विशिष्ट अतिथि एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी गुड्डी गंगवार को स्मृति चिह्न भेंटकर और स्वागत कर किया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी ओपी आर्य ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मार्गदर्शन किया। कहा कि अब जमाना प्रतियोगिता का है लाखों-करोड़ों में चंद श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को देश की विशिष्ट और सरकारी सेवाओं के लिए चुना जाता है। लिहाजा अपना लक्ष्य बढ़ा रखें और उसे प्राप्त करने के लिए नियमित पूरे जुनून से प्रयास करें। एंटी रोमियो स्कयॉवड प्रभारी गुड्डी गंगवार ने छात्राओं को बताया कि आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। जब वो शिक्षा ग्रहण कर नौकरी प्राप्त कर लेंगी तो कोई उन पर अपने फैसले नहीं थोप सकेगा और वो हर परिस्थिति का सामना अपने दम पर कर सकेंगी। इसके बाद उन्होंने अपराजिता अभियान के तहत सभी छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्कवाड के रोहित शर्मा ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 और डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही थानों में अलग से महिला हेल्पडेस्क और महिला थाने के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानाचार्या डा. शालू कौशल ने छात्राओं को सरकार की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना, महिला सश्क्तीकरण की योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं के आगे बढ़ने के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यूनीसेफ की नजमी ने भी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन, पढ़ाई से समझौता न करें और जब तक नौकरी हासिल न कर लें तब तक शादी न करें। इस दौरान शमीम खानम, वीणा शर्मा, रचना चतुर्वेदी, रेनू देवी, प्रगति गोयल, पूजा, कल्पना सिंह, वर्षा, अरीबा खान, नाजिया खान, बबीता गुप्ता, प्रियंका सिंह, सल्तनत लईक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन