{"_id":"5c09780abdec2241ac3bcd9f","slug":"31544124426-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। रंजिश के चलते घर में घुसकर भाई-बहन को पीटकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के अकोंदा गांव निवासी जाहिद का पास के ही रहने वाले परिवार के लोगों से विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते मंगलवार को आरोपी लोग उसके घर में घुस गए थे। जहां उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी थी। उसके शोर मचाने पर उसका भाई भी आ गया था। जहां उसके विरोध करने आरोपी लोगों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया था। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। बाद में इस मामले में युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।