फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चोरी के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ तीन लोग  गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर। गंज पुलिस ने चोरी के सामान को बेचने आए तीन चोरों को गश्त के दौरान पकड़ लिया। एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को उनके पास से काफी संख्या में लोहे के सामान के साथ अन्य सामान भी मिला है।

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान को खरीद रहे है।पुलिस ने छापा मारकर वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर अनस निवास मौहल्ला पहाडी और कासिफ गंज निवासी है। इसके अलावा .फैसल निवासी पक्का पुल का रहने वाला है। फरार आरोपी शाजेब है। पुलिस उसको तलाश कर रही है। पुलिस को उनके पास से चाकू के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अनस नें बताया कि उसने शावेज के साथ मिलकर तीन नवंबर को एक दुकान में घुसकर चोरी की थी जिसका यह माल हम दोनों यहां बेचने के लिए आए थे । ई रिक्शा चोरी करने के बाद उसका सामान भी बेच रहे थे लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed