फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हाईवे पर कार सवार अधिवक्ता के परिवार के साथ लूटपाट

हाईवे पर कार सवार अधिवक्ता के परिवार के साथ लूटपाट

Fri, 26 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार सवार अधिवक्ता के परिवार के साथ लूटपाट
रामपुर/धमोरा। हाईवे पर बुधवार की रात परिवार के संग बरेली से रामपुर वापस लौट रहे अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की तिलक कालोनी निवासी संदीप सक्सेना अधिवक्ता हैं। वह कार से अपनी पत्नी का इलाज कराकर बुधवार रात बरेली से वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शहजादनगर क्षेत्र में हाईवे के निकट स्थित उनकी कार अचानक खराब हो गई। कार खराबी की सूचना संदीप ने अपने मित्र शोभित को दी, जिसके बाद शोभित भी मौके पर पहुंच गया। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने संदीप की कनपटी पर तमंचा तान कर उनके पास से बीस हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी शालू से सोने की चैन व कुंडल लूट लिए। इसके साथ ही बदमाशों ने अधिवक्ता के दोस्त शोभित का भी पर्स लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद बदमाशों तलाश किया। लेकिन उनका पता नही चल सका। बाद में पीड़ित थाने पहुंच गए। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब गाड़ी पुलिस स्टाइल में खींचने से रोका
रामपुर। अधिवक्ता की खराब गाड़ी को उसका दोस्त शोभित अपनी कार से बांधकर आगे बढ़ाने लगा, जिस पर अचानक बाइक से पहुंचे बदमाशों ने पुलिसिया लहजे में शोभित की कार के आगे अपनी बाइक लगा दी और खराब गाड़ी को खींचकर ले जाने की बात कहने लगे। बदमाशों ने पुलिस स्टाइल में ही दोनों गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा करा दिया और गाड़ी से न निकलने की बात कहने लगे। यहां तक कि विरोध करने पर पुलिसिया लहजे में धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed