{"_id":"5bd21e24bdec2269a92b60f9","slug":"31540496932-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों पर पथराव करने में दंपती पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों पर पथराव करने में दंपती पर मुकदमा
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान बारातियों ने बुधवार रात को दरवाजे पर खडे़ बालक को पीट दिया था। उसके बाद उन लोगों ने छत से बारात पर पत्थर फेंके थे। इस मामले में दंपति पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी विक्की की बारात बुधवार की रात गांधी समाधि स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जा रही थी। इस दौरान मंदिर के पास किसी बालक को बाराती ने किसी बात को लेकर पीट दिया था। बालक के शोर मचाने पर उसके पिता भी आ गए। उसके पिता से गाली गलौज करते हुए उसको पीट दिया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बाद में लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया था। लेकिन बाद में बालक के परिवार के लोग छत पर पहुंच गए और छत से बारात पर पत्थर फेंके। जिसके बाद बारात में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। बाद में घायल अनमोल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने दंपति पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।