{"_id":"5ae8d2fc4f1c1b63098b77f0","slug":"31525207804-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड, बरेली और मुरादाबाद के बदमाशों ने लूटा था गेहूं से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड, बरेली और मुरादाबाद के बदमाशों ने लूटा था गेहूं से भरा ट्रक
Updated Wed, 02 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। धमोरा में एफसीआई गोदाम के पास से गेहूं से भरा ट्रक उत्तराखंड, बरेली और मुरादाबाद के बदमाशों ने लूटा था। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़कर लूटा गया गेहूं बरामद कर लिया है। ट्रक पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस को देख एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी चारों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा में 19 अप्रैल को तड़के एफसीआई गोदाम पर खड़े ट्रक को बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूट लिया था। गेहूं से भरे ट्रक को लूटकर बदमाश चालक को रास्ते पर ही फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी। इस मामले में अब पुलिस ने इस पूरी घटना का परदाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को पकड़ा है। इन बदमाशों को मंगलवार को एएसपी के सामने पेश किया। एएसपी सुधा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र मडनपुर गांव निवासी आरिफ, उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी सोनू अली, मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गजरौला सैद निवासी इंसाफ अली और रोशनपुर दोलपुरी थाना भगतपुर निवासी तसलीम है। एएसपी के मुताबिक पुलिस को देख मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के धोबी वाली मिलक निवासी कामिल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए गेहूं के चार सौ कट्टे बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो बाइक, तीन तमंचे और दो चाकू बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष नरेश त्यागी, सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही। एएसपी सुधा सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पैसों की कमी को दूर करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। वह एक और बड़ी घटना की फिराक में थे। इसके लिए वह पूरी प्लानिंग बना रहे थे।
पकड़े जाने के डर से खंडहर में छुपा दिए थे गेहूं
रामपुर। लूटपाट के बाद बदमाशों को सरकारी गेहूं के जल्द पकड़े जाने का डर सता रहा था। इसलिए लूट की घटना के बाद बदमाश दोबारा शहजादनगर थाना क्षेत्र में आए थे यहां दनियापुर में इंडियन टोनर फैक्ट्री के पास एक खंडहर में उन्होंने गेहूं के चार सौ कट्टे छुपा दिए थे। इसके बाद ट्रक को सितारगंज में ले जाकर छोड़ दिया था। इस बीच वह लोग गेहूं के खरीददारों की तलाश करते रहे,लेकिन कोई ग्राहक नहीं मिल पा रहा था।