{"_id":"5ab6b4544f1c1bea3f8b4d07","slug":"31521923156-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्ष भिड़े, पथराव व आगजनी में पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्ष भिड़े, पथराव व आगजनी में पांच लोग घायल
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथराव व आगजनी में पांच लोग घायल
शाहबाद।
क्षेत्र के खेड़ा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। इस दौरान चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने एक पक्ष के लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
गांव में ग्राम समाज की जगह में पड़े घूरे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर रविवार दोपहर पूर्व प्रधान तथा अतर सिंह पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्ष के लोगों में लाठी डंडों से मारपीट होना शुरू हो गई हैं। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। मारपीट व पथराव के दौरान एक पक्ष की दालवती, किरनदेई व लाली घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के अतर सिंह व उनकी पत्नि भगवानदेई को चोट लगी। मारपीट व पथराव के समय ही अतर सिंह के घर में आग लग गई। घर में आग लगी देख तमाम पास पड़ोसियों ने दौड़कर आनन फानन में जैसे तैसे आग को बुझाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मारपीट व आगजनी के बाद घायल हुए दोनों पक्ष के लोग शाहबाद कोतवाली पहुंचे। पूर्व प्रधान पक्ष ने महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। जबकि दूसरे पक्ष के अतर सिंह ने पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसके घर में आग लगा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मारपीट के दौरान घायल हुए दोनों पक्ष की चार महिलाओं सहित पांचों घायलों को शाहबाद अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इनमें से भगवानदेई व लाली को छोड़ डाक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने एक घर में आग लगने की बात को स्वीकार किया है।