{"_id":"5a7364394f1c1b81268b7d80","slug":"24-thousand-looted-from-young-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर तमंचा दिखाकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर तमंचा दिखाकर लूट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शाहबाद गेट पर युवक को तमंचा दिखाकर हुई लूट की घटना के बाद जानकारी करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बैंक में रुपये जमा करने आए युवक को तमंचा दिखाकर नकली नोट थमाकर 24 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला,लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका।
लूटपाट का यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह गेट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शौकत अली रोड निवासी अब्दुल समद गुरुवार की शाम को अपने पिता के खाते में 24 हजार रुपये जमा करने आया था। बताया जाता है कि उसके पीछ दो युवक भी आ गए उससे कुछ देर बातचीत की और फिर अब्दुल समद को लेकर बैंक के बाहर आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान अब्दुल समद से दोनों युवकों ने नोट बदलने की बात कही,जिस पर युवक राजी हो गया। इसके बाद बदमाशों ने गली में ले जाकर उस पर तमंचा तान दिया और फिर उसे नकली नोटों की गड्डी थमा दी और उससे 24 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला।
विज्ञापन
मगर, दोनों बदमाशों की कोई पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि दोनों बदमाश उसे लालच देकर पहले गेट के बाहर गली में ले गए,जहां उसने नोट बदलने के बहाने नकली नोट थमा दिए और असली 24 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।