{"_id":"5bc63607bdec22694c34284b","slug":"21539716615-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादनगर क्षेत्र में दो घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहजादनगर क्षेत्र में दो घरों में चोरी
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई।इस मामले में पुलिस को तहरीर दी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव निवासी चोखेलाल मजदूरी करता है। सोमवार की रात चोखेलाल अपने परिवार के साथ घर मे सो रहा था। आधी रात के बाद चोरों ने एक एक करके दो घरों को निशाना बनाकर वहां से घर में बंधी भैंस खोलकर ले गए। बाद में चोरों ने फतेहपुर गांव में सूरज के घर को निशाना बनाकर घर में खड़ी साइकिल ले उड़े। दिन निकलने पर मामले की जानकारी होने पर सभी के होश उड़ गए। उसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद लोगों से पूछताछ की बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी शादाब की कलक्ट्रेट के गेट पर फोटो स्टेट की दुकान है। रात के समय चोरों ने वहां पर चोरी का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।