फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सपा नेता व होमगार्ड की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

सपा नेता व होमगार्ड की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता व होमगार्ड की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
सपा नेता और होमगार्ड की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

धमोरा(रामपुर)।
सपा नेता और उसके साथी होमगार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव निवासी सपा नेता पर्वत सिंह और उसका साथी होमगार्ड उमराव सिंह 1 मई की शाम घर लौट रहे थे। इस बीच आठ-दस लोगों ने उनकी कार के आगे ट्रैक्टर लगाकर कार को रोक लिया और फिर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमले में सपा नेता पर्वत सिंह और उसके साथी होमगार्ड उमराव सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में सपा नेता के चाचा नत्थू सिंह ने गांव के ही एक परिवार के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अब इस मामल में गोविंद को शंकरपुर स्थित प्रथमा बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। अभी भी इस दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed