{"_id":"5c96974abdec2214530f9fe6","slug":"201553373002-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को भी गच्चा दे रहे लेखपाल, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलाधिकारी को भी गच्चा दे रहे लेखपाल, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लेखपाल सिर्फ किसानों को ही नहीं जिलाधिकारी को भी गच्चा दे रहे हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर बनाए गए बूथों के मद्देनजर एक लेेखपाल ने ऐसा ही किया। एक कमरे में एक बूथ बनाने की रिपोर्ट दे दी। जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर देेखा तो पता लगा कि उस कमरे में पहले से ही दो बूथ बने हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया।
लोकसभा चुनाव का एलान हो गया है। रामपुर में 28 मार्च को अधिसूचना जारी होगा, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चार अप्रैल तक यह कार्य होगा। 23 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं। जिले में 1102 मतदान केंद्र और 1946 बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रतिशत अच्छा रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश जारी किए हैं कि बूथों पर मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। ऐसे में जिलाधिकारी ने अफसरों को सभी बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ सुविधाओं के लिहाज से भी ब्योरा तलब किया है। लेखपाल बूथों का सत्यापन कर रहे हैं, लेकिन इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। सदर के लेखपाल सत्येन्द्र कुमार शर्मा ने पिछले दिनों बूथों का निरीक्षण किया था, जहां उन्होंने घेर कटेबाज खां के एक कमरे में बूथ बनाने की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। पता लगा कि जिस कमरे में बूथ बनाने के लिए लेखपाल ने रिपोर्ट दी थी, वह कमरा काफी छोटा है। वहां दो बूथ पहले से ही स्थापित हैं। इससे जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत लेखपाल को निलंबित कर दिया। निलंबित लेखपाल लेखपाल संघ के जिला मंत्री भी हैं।
- बूथों को लेकर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट दी थी। इसी के चलते लेखपाल को निलंबित किया गया है। चुनाव को लेकर कर्मचारियों की कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बूथों पर आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं कर ली जाएं।
विज्ञापन
- आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी, रामपुर