फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मंदिर से चांदी की चार मुरलियां चोरी

मंदिर से चांदी की चार मुरलियां चोरी

Sat, 29 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
मंदिर से चांदी की चार मुरलियां चोरी
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के किल्बा गांव में आराध्य देवता श्री बद्रीनारायण मंदिर में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे चोरों ने देवता की चांदी की चार मुरलियों पर हाथ साफ किया। इनका निर्माण पांच किलो चांदी से किया गया था, जिसकी अनुमानित लागत राशि करीब तीन से चार लाख तक बताई जा रही हैं। मूर्तियां तिजोरी में होने के कारण चोरी होने से बच गई। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में दो होमगार्ड जवानों की रात्रि ड्यूटी के बावजूद चोरी हो गई।
शनिवार सुबह मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा होने की सूचना होमगार्ड के जवानों ने मंदिर कमेटी सचिव वीरेंद्र नेगी को दी। वीरेंद्र नेगी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी भावानगर मनोज कुमार, थाना प्रभारी सांगला कुलदीप सिंह, मुख्य आरक्षी वरुण, चौकी प्रभारी विजय, सिपाही धर्मेंद्र, सिपाही कपिल, सिपाही रविंद्र, मानक मुख्य आरक्षी धन सिंह की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। देवता के मोतमीन अशोक नेगी, सह सचिव शंकर नेगी, माथास देवकृष्ण नेगी, माथास परमानंद नेगी आदि ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की चोरियां हो रही हैं, जिस पर सवाल उठ रहे। मुख्य द्वार चौरा मेें जांच पड़ताल के बात बाहरी लोगों को छोड़ा जाए।
विज्ञापन


सुरक्षा पर उठे सवाल
होमगार्ड के दो जवानों की मौजूदगी में बद्रीनारायण मंदिर में चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि जवान भी वहीं आसपास थे। ऐेसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना हैं कि रात्रि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों की मौजूदगी में चोरी होना अपने आप में ही एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज के आधार पर पकड़ेंगे चोरों को : डीएसपी
मंदिर परिसर में लगाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात एक बजकर दस मिनट पर चार लोगों को देखा गया है। उनके हाथ में राड, पाइप और कटर दिखाई दे रहा है। डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने कहा कि टीम फुटेज की सहायता से जल्द ही चोरों को पकड़ेगी। फुटेज में सही पहचान नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चौकियों और थानों को अलर्ट किया है। जल्द ही पुलिस चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल करेगी। इसके लिए पुलिस के विभिन्न दल अलग-अलग दिशाओं में नाका लगाकर तलाश करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed