फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। दहेज की खातिर विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सैफनी चौकी के गांव पुराना ललबारा निवासी सराज की शादी करीब तीन साल पहले बैरूआ गांव निवासी मतलूब की 28 साल की बेटी कैसर जहां के साथ हुई थी।बताया जा रहा कि शादी के कुछ दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था।इस बात की जानकारी महिला ने कई बार अपने परिजनों को भी बताया था।बुधवार दोपहर महिला का पति सराज और अन्य परिजन खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। जहां शाम के समय परिजन जब खेत से काम करने के बाद घर वापस आए तो महिला एक कमरे में उसकी हालत देखकर घबरा गए थे। परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरु कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह मामले की सूचना पाकर चौकी पुलिस आठ बजे के समय मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मृतका के परिवार के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर गला घोटकर हत्या करने के मामले में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed