फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baltana firing Police identified attackers car after scanning 200 CCTV camera colonizer Ram Kumar

बलटाना फायरिंग: 200 सीसीटीवी खंगाल पुलिस ने पहचानी हमलावरों की कार, कॉलोनाइजर राम कुमार के घर चली थी गोलियां

Mon, 19 Oct 2026 10:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: Nivedita Updated Mon, 19 Oct 2026 10:09 AM IST
सार

फायरिंग से करीब 20 दिन पहले चौधरी परिवार को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने रकम न देने पर माथे पर गोली मारने की बात कही थी। उसने अपना नाम हर्ष पंडित बताया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया था।

विज्ञापन
Baltana firing Police identified attackers car after scanning 200 CCTV camera colonizer Ram Kumar
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलटाना में कॉलोनाइजर चौधरी राम कुमार के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। सीआईए ने वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार की पहचान कर ली है। 
विज्ञापन


हमलावरों की तलाश में पुलिस ने हरियाणा में भी छापेमारी की है। पुलिस को शक है कि कार में दो से तीन हमलावर सवार थे। सीआईए ने कॉलोनाइजर के घर से बलटाना फर्नीचर मार्केट तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 
विज्ञापन


जांच के दौरान कई जगह संदिग्ध कार दिखाई दी। यह घटना 13-14 अक्तूबर की रात करीब ढाई बजे हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सीसीटीवी से बचने के लिए कार को घर से कुछ दूरी पर अंधेरे में खड़ा किया। एक संदिग्ध कार में बैठा रहा, जबकि दो युवक पैदल घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग की। आसपास लगे कैमरों में कार की गतिविधियां कैद हो गईं, जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगदारी की धमकी और जांच
फायरिंग से करीब 20 दिन पहले चौधरी परिवार को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने रकम न देने पर माथे पर गोली मारने की बात कही थी। उसने अपना नाम हर्ष पंडित बताया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया था। वारदात के करीब 15 मिनट बाद पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के मोबाइल पर तीन ऑडियो मैसेज और एक वीडियो भेजी गई थी। पुलिस इन संदेशों की भी जांच कर रही है ताकि हमलावरों से संबंध का पता चल सके।

आरोपियों की तलाश में टीमें
संदिग्ध कार की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरभ जिंदल ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय कार कौन चला रहा था और हमलावर कहां से आए थे।


पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। ऑडियो मैसेज की भी जांच की जा रही है। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम हर्ष पंडित बताया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार की पहचान कर ली है। शक है कि इसी कार में दो से तीन लोग आए थे और उन्होंने फायरिंग की थी। - सौरभ जिंदल, एसपी (जांच)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed