{"_id":"5bb668e8867a5529173e27f9","slug":"191538681064-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में भिड़े दो पक्ष
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। रोड किनारे अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे पांच व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी मो. उमर और मुंडिया गांव निवासी जाबुल हसन आदि ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था कि लाला वाले बाग में उनकी आठ दुकानें हैं। उनकी दुकानों के सामने एक व्यक्ति ने अवैध रूप से खोखा रख लिया है। पूर्व में पीडब्लूडी ने भी अवैध रूप से रखे गए खोखे को हटाने का नोटिस जारी किया था। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई और अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ढहा दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में भिड़ गए। एक दूसरे पर पथराव करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह आपस में भिड़ रहे लोगों को समझाया और मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।