{"_id":"6af7044003d9f72cfc00347c","slug":"three-arrested-in-case-involving-verbal-abuse-and-physical-assault-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107181-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गाली गलौज के बाद मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गाली गलौज के बाद मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नई बस्ती कॉलोनी में बुधवार को हुई थी वारदात, स्कूटी पर घसीटकर ले गए थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गाली-गलौज के बाद युवक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस चौकी अर्जुन नगर की टीम ने शुक्रवार को आरोपियों को नई बस्ती से काबू किया। आरोपियों की पहचान तुषार (25), लोकेश उर्फ लोकी (30) और साहिल (26) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी नई बस्ती कॉलोनी के ही रहने वाले हैं।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता आरोपियों के घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने उसे जाने को कहा तो वह नहीं माना, जिसके बाद उन्होंने मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि उन पर गुरुग्राम में लड़ाई-झगड़े के संबंध में दो-दो मामले पहले से दर्ज हैं।घटना बुधवार 11 नवंबर को नई बस्ती में हुई थी। शिकायतकर्ता ने बृहस्पतिवार 12 नवंबर को पुलिस चौकी अर्जुन नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 11 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह वाल्मीकि मंदिर, नई बस्ती के पास खड़े थे। इस दौरान तुषार उर्फ निखिल, साहिल और कुछ अन्य लोग वहां आए। उन्होंने शिकायतकर्ता को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब उसने भागने की कोशिश की तो वह गिर गया। इसके बाद उन व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे स्कूटी पर डालकर उसके घर के बाहर फेंक गए। शिकायत के आधार पर न्यू कॉलोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।