फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दलित युवक ने लगाया भंडारे से भगा देने का आरोप

दलित युवक ने लगाया भंडारे से भगा देने का आरोप

Sun, 12 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
दलित युवक ने लगाया भंडारे से भगा देने का आरोप
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर रहने वाले इंद्रपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर भंडारे से भगाने देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की तहरीर भी पुलिस दी है। हालांकि पुलिस इस तरह से आरोप को निराधार बता रही है। इंद्रपाल का कहना है कि गांव में भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें उसने भी चंदा दिया था। उसका आरोप है कि जब उसके बच्चे भंडारे में खाना खाने के लिए पहुंच गए, लेकिन कुछ लोगों ने उनको भगा दिया। उसका आरोप है कि गांव के लोगों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं दूसरी ओर शाहबाद कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अजय पवार का कहना है कि गांव में गुटबाजी के चलते कुछ लोगों ने माहौल खराब के लिए भंडारे से भगा देने की तहरीर दिलवाई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो भंडारे से भगा देने का आरोप निराधार निकाला। लिहाजा इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed