फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मुरादाबाद का लुटेरा निकला जहरखुरानी गिरोह का सदस्य

मुरादाबाद का लुटेरा निकला जहरखुरानी गिरोह का सदस्य

Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद का लुटेरा निकला जहरखुरानी गिरोह का सदस्य
मुरादाबाद का लुटेरा निकला जहरखुरानी गिरोह का सदस्य
विज्ञापन

रामपुर।
नशा सुंघाकर महिलाओं के कुंडल व जेवरात लूटने वाला एक लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मुरादाबाद निवासी लुटेरे ने पिछले दिनों देवरानी-जेठानी को नशा सुंघाकर लूटने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर से लेकर गांव तक जहरखुरानी गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है,जिससे महिलाएं भी दहशत में हैं। पुलिस को जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई है। सिविल लाइंस पुलिस ने अजीतपुर के पास एक युवक को गिरफ्तार किया और फिर उससे पूछताछ की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस उसे थाने ले आई,जहां पूछताछ की गई। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार के मुताबिक मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मसजिद हिमगिरी निवासी जितेंद्र विश्नोई को गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक जितेंद्र ने 13 मई की सुबह शाहबाद गेट के पास डा.वीवी शर्मा की क्लीनिक के पास पटवाई क्षेत्र की दो महिलाओं को नशा सुंघाकर लूट लिया था। इन महिलाओं को जब लूटा गया था जब वे डाक्टर के यहां दिखाने आई थीं। उसने इन दोनों महिलाओं से पाजेव, कुंडल के साथ ही 1900 रुपये लूटे थे। बताया कि इस आरोपी के कब्जे से लूटी गई पाजेब व चार सौ रुपये बरामद किए हैं। उनका कहना था कि जितेंद्र पाजेब को रामपुर में बेचने के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed