फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पटवाई में दो घरों से तीन लाख की चोरी

पटवाई में दो घरों से तीन लाख की चोरी

Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पटवाई में दो घरों से  तीन लाख की  चोरी
पटवाई में दो घरों से तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में चोर दो घरों को निशाना बनाकर वहां से करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए। अगले दिन मामले की जानकारी हुई। पुलिस घटना से इंकार कर रही है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मढौली निवासी महेश हिमाचल में मजदूरी करता है। उसका परिवार भी वहीं पर रहता था। उसके घर में ताले पड़े थे। आधी रात के बाद चोर उसके घर को निशाना बनाकर उसके यहां से नकदी व जेवर सहित करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए। उसके बाद चोरों ने पास में ही रहने वाले किसान होरी लाल के घर को निशाना बनाकर वहां से चोर उसके दो जानवर खोल क र ले गए। अगले दिन दोनों मामलों की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में दोनो मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज मोहल्ले में स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर वहां से करीब 14 हजार की चाय पती चुराकर ले गए। अगले दिन इस मामले की जानकारी हुई जबकि मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर वहां पर भी चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर चोर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed