{"_id":"5cead50dbdec220770317c8b","slug":"15588938871-rampur-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र के ताले तोड़कर अस्सी हजार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसेंवा केंद्र के ताले तोड़कर 80 हजार की चोरी
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)।शहजादनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने जनसेवा केंद्र को निशाना बना लिया। चोर उसके ताले तोड़कर कंप्यूटर और प्रिंटर सहित करीब अस्सी हजार का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी शुएब खां का धमोरा में जीके इंटरनेट के नाम से जन सेवा केंद्र है। शुएब रोजाना की तरह शनिवार शाम को केंद्र बंद करके घर गया था। जब शुऐब रविवार सुबह को केंद्र पहुँचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। आस पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। उसने आनन-फानन जब शटर उठाकर देखा तो दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर सहित नगदी गायब थी। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब अस्सी हजार के माल को चुरा कर ले गए है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इससे पहले भी धमोरा चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।