{"_id":"5cead3bcbdec220726687cc3","slug":"155889354912-rampur-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर और फील्ड आफिसर सहित चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर और फील्ड आफिसर सहित चार पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। समय पर किस्त अदा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने किसान को जहर देकर मार डाला। किसान के पुत्र ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के दो अधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 302 के तहत शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सैफनी चैाकी क्षेत्र के गांव चंदपुरा कला निवासी धर्मेंद्र सिंह (42) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से कार फाइनांस कराई थी। कार की किस्त वह समय से जमा नहीं कर पा रहे थे। आरोप है कि 16 मार्च को कंपनी के ब्रांच मैनेजर शिवम शर्मा और फील्ड आफिसर हिमांशु रस्तोगी दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आए और धर्मेंद्र को पकड़कर अपने साथ ले गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उसे जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर दोनों अधिकारी धर्मेंद्र को छोड़कर भाग गए। अधिकारियों के भाग जाने पर परिजन उसे लेकर मुरादाबाद पहुंचे। जहां उसे कासमांस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 17 मार्च को धर्मेंद्र की मौत हो गई। मृतक के बेटा अभिषेक सिंह ने महेंद्र फाइनेस कंपनी के दो अधिकारियों सहित चार के खिलाफ पिता को जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शाहबाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने धर्मेंद्र की मौत स्वयं जहर का सेवन कर लेने से बताते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज न करते देख मृतक के पुत्र अभिषेक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। अदालत इस मामले को शाहबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर शाहबाद पुलिस ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी, मझोला, मुरादाबाद के ब्रांच मैनेजर शिवम शर्मा, फील्ड आफिसर हिमांशु रस्तोगी सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।