फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दहेज की खातिर तीन विवाहिताओं को घर से निकाला

दहेज की खातिर तीन विवाहिताओं को घर से निकाला

Mon, 17 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर तीन विवाहिताओं को घर से निकाला

विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में महिलाओं ने अलग- अलग थाने में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चकपुर कदीम निवासी मिढई लाल ने अपनी बेटी की शादी पटवाई थाना क्षेत्र के निस्वा निवासी ईश्वर से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने इस मामले में पटवाई थाने में पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज क र ली है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के मदार पुर निवासी सरोज देवी का विवाह राजेंद्र से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में दहेज की मांग कर दी। नही होने पर उसको ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया। बाद में वह मायके पहुंच गई। जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में इस मामले में उसने पति सहित छह के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा गंज थाना क्षेत्र के घेर सर्व दयाल खां निवासी महज बी का विवाह पास के ही रहने वाले युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे एसी और बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नही हो पर ससुराल वालों ने उसे निकाल दिया।बाद में वह मायके आ गई। जहां उसने सारा वाक्या बताया। बाद में उसने पति सहित पांच के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed