{"_id":"59c690c64f1c1b8b688b6296","slug":"151506185414-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी कार, पांच घायल
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
देलठ पंचायत के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे एक आल्टो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाल कर खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार देलठ से टीकरी की ओर जा रही थी। इस दौरान ऑल्टो कार नंबर 27 ए 0181 देलठ के टीकरी मोड़ पर गिर गई। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में चालक प्रभुदयाल पुत्र जातू राम निवासी देलठ सहित बशीट, प्रिंस, कृष्णा और संदीप निवासी दाउतपुर, जिला छपरा, बिहार घायल हो गए। चारों बिहारी देलठ में मजदूरी करते हैं। उधर, ननखड़ी थाना प्रभारी लायक राम चौहान ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।