{"_id":"5be72736bdec2269757898a5","slug":"141541875510-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की हत्या: पुलिस ने दी दबिश, ससुराली फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे की हत्या: पुलिस ने दी दबिश, ससुराली फरार
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल ला इंस क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को शनिवार को पुलिस ने जब दबिश दी तो घर बंद मिला। आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि सूत्रों की माने तो पुलिस नेे आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं की जा रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अशोक विहार निवासी चंद्रशेखर की शादी दलपतपुर के बूजपुर मान निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी कविता से हुई थी। वीरेेंद्र यादव का आरोप है कि ससुराल वालेे उससे दहेज की मांग करतेे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होेने पर ससुरालियों ने कविता और उसके बेटे वंश की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को बचाने के लिए इसे खुदकशी का रूप देने लगे। ससुराली कहने लगे कि कविता ने अपने बेटे को गोली मारनेे के बाद खुद को तमंचे से गोली मार ली। वीरेंद्र यादव की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को पति चंद्रशेखर, सास, ससुर और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 304-बी, 498-ए और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को सीओ सिटी ओपी आर्य ने इस मामले में आरो पियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन