फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   विपणन निरीक्षक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को सौंपी तहरीर

विपणन निरीक्षक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को सौंपी तहरीर

Thu, 26 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विपणन निरीक्षक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को सौंपी तहरीर
विपणन निरीक्षक को जान से मारने की धमकी, पुलिस तैनात
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)।
गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलिए और माफिया हावी हो रहे हैं। कुछ बिचौलियों को घर के लिए टोकन न देने और मानकों से अलग गेहूं खरीद से मना करने पर विपणन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी है। विपणन अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, गेहूं क्रय केंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नगर की मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग का गेहूं क्रय केंद्र संचालित हो रहा है। कुछ माफिया अपना गेहूं तौल कराने के लिए विपणन निरीक्षक पर दबाव बना रहे थे। विपणन निरीक्षक सीमा गुप्ता ने गेहूं माफिया और बिचैालियों का गेहूं लेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद गेहूं माफिया और बिचौलियों ने उनसे घर को टोकन देने की बात कही। विपणन निरीक्षक ने इससे भी इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर गुस्साए बिचौलियों ने विपणन निरीक्षक को रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी दी। विपणन निरीक्षक सीमा गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव ने बताया कि विपणन निरीक्षक की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्रय केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed