फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तत्कालीन एसपी रामपुर के खिलाफ दोबारा होगी जांच

तत्कालीन एसपी रामपुर के खिलाफ दोबारा होगी जांच

Fri, 25 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
तत्कालीन एसपी रामपुर के खिलाफ दोबारा होगी जांच
रामपुर की पूर्व एसपी के खिलाफ दोबारा होगी जांच
विज्ञापन

रामपुर। आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा रामपुर में एसपी रह चुकी साधना गोस्वामी और इंस्पेक्टर एलआईयू के खिलाफ की गयी शिकायत की अब दोबारा जाँच होगी।

अमिताभ और नूतन ठाकुर ने अक्टूबर 2016 में शासन से शिकायत की थी कि उनके वाल्मीकि बस्ती प्रकरण में रामपुर भ्रमण के संबंध में इंस्पेक्टर एलआईयू ने एसपी रामपुर साधना गोस्वामी को फर्जी रिपोर्ट दे दी थी जिसे एसपी ने सही बताते हुए शासन को भेज दिया था। शासन ने उसी आधार पर उनके खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित कर दी थी। इस शिकायत की जांच तत्कालीन एसपी सिटी मुरादाबाद अभिषेक यादव को सौंपी गई थी, अभिषेक यादव ने भी अमिताभ और नूतन के बयान लिए बिना ही किसी को दोषी नहीं पाते हुए अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इस पर नूतन ठाकुर ने आपत्ति की थी। इसके बाद शासन ने पर यह जांच अब मुरादाबाद के ही एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव को सौंपी है, जिन्होंने अमिताभ और नूतन को मुरादाबाद आकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। नूतन ठाकुर ने बताया कि वे दोनों शीघ्र ही मुरादाबाद आकर अपने बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed